Breaking

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

प्रांतीय दायित्वों की घोषणा के साथ हुआ भारत विकास परिषद नैमिष प्रांत में नई ऊर्जा का संचार

@ प्रांतीय दायित्वों की घोषणा के साथ हुआ भारत विकास परिषद नैमिष प्रांत में नई ऊर्जा का संचार

लखनऊ। संगठन की सुदृढ़ता, समर्पण और सेवा भाव को नई दिशा देते हुए नैमिष प्रांत (उ.प्र. क्षेत्र–2) में वर्ष 2026-27 के लिए प्रांतीय दायित्वों की घोषणा की गई। 19 मार्च 2026 को आयोजित महत्वपूर्ण वर्चुवल बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष एड. रमेश कुमार वर्मा, प्रांतीय महासचिव डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता एव्ं प्रांतीय वित्त सचिव सी.ए. हरीश शाह द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के आधार पर विभिन्न प्रांतीय गतिविधि संयोजकों एवं पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिन्हें अब आधिकारिक अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है।

इस नई कार्ययोजना के अंतर्गत संगठन ने अनुभव और नवऊर्जा के संतुलन को प्राथमिकता दी है। प्रांतीय मार्गदर्शक के रूप में संध्या गोयल (बहराइच) और डॉ. प्रमोद धवन (सीतापुर) को दायित्व सौंपा गया है, जो संगठन की विचारधारा को सुदृढ़ दिशा प्रदान करेंगे।

 वहीं, नेतृत्व को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नरेश चन्द्र वर्मा (लखीमपुर) तथा राकेश दोचनिया (बहराइच) को प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। महिला सहभागिता को सशक्त करने के लिए डॉ. नमिता श्रीवास्तव को प्रांतीय गतिविधि संयोजक (महिला सहभागिता) बनाया गया है। संगठन की विभिन्न गतिविधियों को गतिशील बनाने हेतु सेवा, संस्कार, संपर्क और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्पों के लिए गौरव भदौरिया, सत्येन्द्र निगम, ऋतुराज बाजपेयी और डॉ. सुरेश अग्निहोत्री को क्रमशः दायित्व सौंपे गए हैं। यह नई टीम संगठन के मूल मंत्र, सेवा, संस्कार और समर्पण को आधार बनाकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देती है। 

              प्रांतीय अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट


               प्रांतीय महासचिव डॉ. पी. के. गुप्ता

               प्रांतीय वित्त सचिव सी.ए. हरीश शाह

प्रांतीय अध्यक्ष एड. रमेश कुमार वर्मा एव्ं प्रांतीय महासचिव डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा पदाधिकारियों का यह चयन न केवल संगठन की कार्यक्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी नई चेतना और जागरूकता का संचार करेगा। प्रांतीय बैठक के पश्चात यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया कि जब नेतृत्व दृढ़ संकल्प और सामूहिकता के साथ आगे बढ़ता है, तो सफलता स्वयं उसके कदम चूमती है। इस प्रांतीय वर्चुवल बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष श्री वर्मा, प्रांतीय महासचिव डॉ. गुप्ता एव्ं प्रांतीय वित्त सचिव सीए हरीश शाह ने काफी मंथन के बाद इन नामो पर मुहर लगाई है। तदोपरांत घोषित नामो की सूची प्रांतीय अध्यक्ष श्री वर्मा एव्ं प्रांतीय महासचिव डॉ. गुप्ता ने क्षेत्रीय नेतृत्व को सूचनार्थ प्रेषित करते हुए प्रांत के नवीन दयित्वधरियों को शुभकामनएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments