"राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत" के बैनर तले बलिया के नवोदित जिला अध्यक्ष-दुर्गा शंकर सिंह के साथ पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण लिया
बलिया जनपद बलिया के स्थानीय एन सी सी चौराहा स्थित मंगलम मैरिज हाल में "राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत" ने अपना नवोदित जिला अध्यक्ष का शपथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह के द्वारा दिलाया गया। इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ने अपने विचार रखें। जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं का हित की बाते हुई।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा दायरे में रहकर पत्रकारिता करने के विषय में सलाह दी गई। पत्रकारों को सख्त हिदायत दिया गया कि आप कहीं सार्वजनिक प्रतिष्ठान या किसी सरकारी संस्था से उलझे मत। इसी क्रम में "राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत" के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक मंडल के प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय ने अपना पक्ष रखा। पत्रकार की एक जज की भूमिका होती है। वह किसी भी मामले को निष्पक्ष रूप से देखकर आकलन करके और अपने समाचार पत्र में स्थान देता है। अजय कुमार उपाध्याय ने इस पक्ष को भी रखा।उन्होंने कहा कि आए दिन पत्रकारों की जो हत्याएं होती रहती हैं अपनी को व्यथा को लेकर जिला अधिकारी से संपर्क साधा जाए। इस कार्यक्रम में कंचन सिंह ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विंग),अजय मिश्रा(प्रदेश उपाध्यक्ष,विनोद सिंह(प्रदेश अध्यक्ष),जिला प्रभारी अमरनाथ चौरसिया जी,जिला सूचना मंत्री-प्रदीप बच्चन,कमलेश ओझा,जितेंद्र उपाध्याय,अनुज यादव ( सुरेंद्र),दीवान चंद राम,सूरत, हरनारायण सिंह, विनोद जी,राजेश सिंह,संजीव कुमार सिंह,सकीना खातून, नवोदित जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह,दुर्गेश जी,राजेश प्रसाद के साथ ही सेराज अहमद,खुर्शीद आलम,रमजान अहमद,अब्दुल रहमान, डॉ०फतेह चंद बेचैन,निहाल अख्तर,संजय वर्मा,पवन जायसवाल, आदित्य जी,शहजाद खान के साथ अन्य सैकड़ों पत्रकार बंधु शामिल रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments