Breaking

रविवार, 8 दिसंबर 2024

"मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में जन आश्रय स्थल और खोया पाया केंद्र का उद्धाटन किया"

महाकुम्भ नगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ के लिए संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सस्ते में रुकने की सुविधा वाले जन आश्रय स्थल का उद्घाटन किया। उदघाटन के साथ ही खोया पाया केंद्र और जन आश्रय स्थल सामान्य लोगों के लिए शुरू कर दिया गया। कुम्भ 2019 की तुलना में खोया पाया केंद्र ज्यादा आधुनिक है। इसमें लोगों को खोजने के लिए बताए गए हुलिया के आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फोटो बनाई जाएगी। जबकि जन आश्रय स्थलों में रुकने के लिए लोगों को निर्धारित राशि भुगतान करनी होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम क्षेत्र के सेक्टर चार में बनाए गए खोया-पाया केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने चार मिनट में केंद्र की व्यवस्था देखी। महाकुम्भ के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से बनाया गया खोया-पाया केंद्र खास है। मेले में अपनों से बिछुड़ने वाले पहले बार जमीन पर नहीं बिस्तर पर आराम करेंगे। 90 बेड की क्षमता वाले खोया पाया केंद्र में पुरुष और महिलाओं के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। बच्चों के ठहरने की व्यवस्था है। अपनों का साथ छूटने के बाद खोया पाया केंद्र पहुंचने वालों परेशान पुरुष महिलाओं की मदद के लिए काउंसलर भी होंगे। मेले में बिछुड़ने वालों कों ढूंढने के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जएगी। मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टरों में खोया पाया केंद्र के नौ और शाखाएं होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments