शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

आजाद हिंद फौज के जवान की पत्नी का 104 वर्ष की अवस्था में हुआ निधन, घाट पर दी गई अंतिम सलामी


औड़िहार। स्थानीय औड़िहार गांव निवासिनी आजाद हिंद फौज के जवान रहे स्व. कृष्णपाल सिंह की वयोवृद्ध व उम्र का शतक पार कर चुकी पत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी स्व. कृष्णपाल सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज के सिपाही थे और 1992 में ही उनका निधन हो चुका है। उनके इकलौते पुत्र गोंडा में बतौर कृषि वैज्ञानिक तैनात हैं। स्व. कृष्णपाल की पत्नी 104 वर्षीय मनराजी देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार चल रहा था। लेकिन लंबी बीमारी के बाद गुरूवार को उनका निधन हो गया। जिसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आदित्य बिड़ला घाट पर किया गया। जहां पुत्र उपेंद्र सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके नाती संजय सिंह प्रकाश ने बताया कि उनके नाना आजाद हिंद फौज में सिपाही थे। वो दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गई हैं। घाट पर पुलिसकर्मियों सहित अधिकारी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments