Breaking

सोमवार, 17 जून 2024

राष्टीय पत्रकार सघ भारत की एक आवश्यक बैठक आज दैनिक अखबार के कार्यालय पर आज सम्पन्न हुई।

गाज़ीपुर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की आवश्यक बैठक  गाजीपुर जिला मुख्यालय पर स्थित दैनिक आज के कार्यालय पर हुई,! उक्त बैठक में बनारस ,चन्दौली, गोरख, पुर आजमगढ, म ऊ, बलिया  तथा गाजी पुर से लगभग 60 कीं संख्या पत्रकार साथी उपस्थित रहे। इस चिल चिलाती धूप के बावजूद पत्रकार साथियो की संख्या काबिले तारीफ थी। इस बैठक में मुख्य मुद्दा प्रदेश पदाधिकारियो के चयन तथा संगठन को विस्तार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को लेकर था।वहीं कुछ पदाधिकारीयो की संदिग्ध कार्यप्रणाली के लिए निगरानी समिति बनाए जाने का मामला भी चर्चा में रहा।
वहीं गाजीपुर जिला के पदाधिकारीयों की उदासीनता को देखते हुए जिला कार्यकारिणी में फेरबदल के लिए राष्टीय संगठन मन्त्री धर्मेन्द्र मिश्रा को  अधिकृत कर दिया गया है।उत्तर‌ प्रदेश अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक  गाजीपुर में हुयी बिना किसी लिखित सूचना के अनुपस्थित होने पर साथियों में घोर निराशा तथा प्रदेश अध्यक्ष के चयन अफसोस जाहिर किया गया! व संगठन के विस्तार में तेजी लाने के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष बिनोद सिंह तथा प्रभारी अध्यक्ष सन्तोष नयन को अधिकृत किया गया है की प्रदेश  के सभी जनपदों का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाए।
 आज राष्टीय पत्रकार संघ भारत के इस बैठक में आधा दर्जन नये साथी शामिल हुए  जिनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस बैठक में प्रमुख रूप से राष्टीय अध्यक्ष जगदीश सिंह राष्टीय सचिव शमशेर गाजी पूरी, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, मिडिया प्रभारी अश्विनि सिंह राष्टीय संगठन मन्त्री धर्मेन्द्र मिश्रा, राष्टीय सहसंयोजक पिन्टू सिंह, राष्टीय संयोजक डा अशोक चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रचार प्रसार मन्त्री अजय बिक्रम सिह कमल यादव जिलाध्यक्ष आजमगढ रामसूरत जिलाध्यक्ष म ऊ कलीम आजमी पुर्वांचल प्रभारी,, सन्तोष नयन राष्टीय सचिव बिनोद सिंह कमलेश पाल म ऊ  कार्यवाहक अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश,सहित दो दर्जन अन्य साथी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments