Breaking

शनिवार, 1 जून 2024

उत्तराखंड / महिला दुष्कर्म के आरोप में सस्पेंड हुए दरोगा जी

दरोगा ने महिला की दोस्ती में खूब लूटी इज्जत, और अब हो गए सस्पेंड

उत्तराखंड के देहरादून की एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में घिरे चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।एसएसपी के अनुसार, एक महिला ने राजपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। देहरादून स्थित उसके घर में एक साल पहले चोरी हो गई थी। उस समय मनोज भट्ट कुठालगेट चौकी इंचार्ज थे। पुलिस जांच के दौरान भट्ट और महिला के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि तब दारोगा ने खुद को अविवाहित बताया था। इसके बाद आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। वो उसे कई बार अपने किराये के फ्लैट पर भी ले गया। महिला भट्ट के साथ नैनीताल भी गई थी।
इस बीच, भट्ट की पत्नी को शक हो गया। बाद में दरोगा की पत्नी ने उक्त महिला को भट्ट के शादीशुदा होने की जानकारी दी। आरोप है कि मामला खुलने के बाद दारोगा ने महिला को सरकारी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। दारोगा वर्तमान में मयूर विहार चौकी का इंचार्ज था। पीड़ित महिला कनाडा में पढ़ी-लिखी है और उसका पति कनाडा में नौकरी करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments