Breaking

मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

रंगकर्मी अंकित यादव बने कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रयागराज के वरिष्ठ रंगकर्मी अंकित यादव को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। अंकित यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के परिवारिक सदस्य है। ये इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हीरालाल यादव के पुत्र हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से जारी मनोनयन पत्र के मुताबिक अंकित यादव को प्रयागराज जोन का प्रभार सौपा गया है। इनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों के जरिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। अंकित यादव को संस्कृति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा" अंशुमन", जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, कांग्रेस विधि विभाग के उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, महासचिव हरिश्चंद्र दुबे, जितेंद्र नायक, इरशाद उल्ला,
अनुज यादव, सुधीर दीक्षित, असीम राय, जय प्रकाश सिंह, सुष्मिता यादव, शिवम पांडे, रंगकर्मी असगर अली, वरिष्ठ रंगकर्मी अजय प्रकाश, असगर अली, रविन्द्र यादव, रूचि गुप्ता, विनय श्रीवास्तव,आकृत आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments