Breaking

गुरुवार, 11 अप्रैल 2024

खीरी जनपद के 32 योग साधना केंद्रों पर हर्षोल्लास से मनाया गया भारतीय योग संस्थान का 58 वां स्थापना दिवस

लखीमपुर। भारतीय योग संस्थान जिला लखीमपुर खीरी द्वारा संस्थान  का 58 वां स्थापना दिवस लखीमपुर के 32 योग साधना केंद्रों पर जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट तथा महिला जिला की प्रधान  अर्चना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संरक्षक सेवक सिंह अजमानी के संरक्षण तथा प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा के  आतिथ्य में केंद्र प्रमुखों की अध्यक्षता में धूमधाम से  मनाया गया। जिसमें  400 से अधिक महिला व  पुरुष योग साधकों  तथा विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही। 

         संस्थान के सभी  केंद्रों पर केंद्र प्रमुखों ने नगर के विशिष्ट जनों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट  अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। काशी नगर केंद्र पर नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही।

        जिला कार्यकारिणी के जिला मंत्री शिवराम वर्मा ने ब्लॉक कॉलोनी व ब्रह्मदेव मंदिर योग साधना  केंद्रों पर, जिला संगठन मंत्री  अशोक कुमार तोलानी ने  चित्रगुप्त कायस्थ  धर्मशाला में, महिला जिला की मंत्री किरण अग्रवाल ने गायत्री शक्तिपीठ केंद्र पर  तथा महिला जिला संगठन मंत्री डॉ सुशीला सिंह ने दत्ता साहब कोठी केंद्र पर मार्गदर्शन किया  ।  इसी के साथ जिला  व क्षेत्रीय कार्यकारिणी के अधिकारियों ने प्रदत्त निर्देशों के  अनुक्रम में सभी  केंद्रों पर जाकर कार्यक्रम में मार्गदर्शन किया । सभी केंद्रों पर व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम अधिकतम संख्या के साथ संपन्न हुए।       
         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments