Breaking

गुरुवार, 7 मार्च 2024

ट्रेन द्वारा अयोध्या रामलला के दर्शन कराने हेतु सांसद जनरल वी के सिंह का अभिनन्दन किया

गाजियाबाद सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर में विराजमान रामलल्ला के दर्शन हेतु आस्था ट्रेन के द्वारा दर्शन कराए थे, जिसकी कमान उनकी सुपुत्री मृणालिनी सिंह ने संभाल रखी थी।ट्रेन की इंचार्ज के रूप में भाजपा की मीडिया प्रभारी अश्विनी शर्मा को जिम्मेदारी दी गई थी। मृणालिनी सिंह ने यात्रा की पूरी व्यवस्था को संभालते हुए प्रत्येक कोच के एक प्रमुख की नियुक्ति की थी ट्रेन के 22 कोच प्रमुखों को उन्होंने राजनगर स्थित अपने आवास पर चाय पर निमंत्रित किया। चाय- नाश्ते पर पहुंचे सभी कोच प्रमुखों ने जनरल वीके सिंह और उनकी सुपुत्री मृणालिनी सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया लगभग 1 घंटा चली इस चाय चर्चा पर सभी ने यात्रा के अपने संस्मरण सांसद से शेयर किए। सभी श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके कोच में जाने वाले सभी नागरिक जनरल वी के सिंह द्वारा यात्रा की सभी व्यवस्थाओं से न केवल संतुष्ट थे, बल्कि इस बात से अधिक उत्साहित थे कि उन्हें इतनी शीघ्र रामलाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जनरल वीके सिंह के द्वारा अयोध्या की ट्रेन के कोच इंचार्ज राजीव धीर व अन्य कोच इंचार्ज का किया अभिनंदन। जनरल वीके सिंह ने अयोध्या गई ट्रेन में जो कोच इंचार्ज थे उनको अपने निवास स्थान पर चाय-नाश्ते पर बुलाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जनरल साहब के द्वारा सभी कोच इंचार्ज से रेल में जाने वाले राम भक्तों के द्वारा उनका अनुभव पूछा गया। सबने अपना अपना अनुभव बताया। इसी कड़ी में ट्रेन कोच राजीव धीर का कहना था कि ट्रेन में सभी यात्रियों को ट्रेन में पूर्ण रूप से सुविधाएं मिली। ट्रेन में कंबल, बिस्तर के साथ नाश्ता-खाना व पानी की भी व्यवस्था थी। अयोध्या पहुंचने पर बस की, रहने की व दर्शन करने की बहुत ही अच्छी सुविधा थी, किसी भी प्रकार की किसी को भी कोई दिक्कत परेशानी नहीं हुई। सभी रामभक्तों का कहना था कि जनरल वीके सिंह जी के कारण ही हम सबको भगवान रामलला के दर्शन करने का सोभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए हम जनरल साहब का तह दिल से आभार व्यक्त करते हैं। सभी यात्रियों द्वारा दी गई शुभकामनाएं और आशीर्वाद को उन्हें प्रेषित करते हुए कहा कि ट्रेन में न केवल छोटे बच्चे और युवा ही नही बल्कि अधिक संख्या में महिलाओं वृद्धो और ने पूरी यात्रा का आनंद लिया 'सभी ने एक सुर में जनरल वी के सिंह से एक बार फिर से एक और ट्रेन अयोध्या के लिए भेजने का निवेदन किया। जनरल वीके सिंह ने यात्रा के दौरान हुई सभी जानकारी को साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया पूरी यात्रा की सफलता का श्रेय उन्होंने सभी कोच प्रमुखों को दिया।
इस अवसर पर यात्रा को सफल बनाने में सभी कोच प्रमुखो ने जनरल वीके सिंह एवं मृणालिनी सिंह का माला और पटके पहना कर अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। चाय की बैठक पर देवेंद्र सिंह चौहान, अंकित गिरी, पूनम कौशिक, ममता तिवारी, विजेंदर त्यागी, विमला रावत, अश्वनी यादव, राजीव धीर, गगन अरोरा, अनिल सिंह धर्मेंद्र ठाकुर, हेमलता, संदेश चौहान, हिमांशु पाराशर, सनी चौहान, सुमित शर्मा, शीतल चौधरी, रानी देव, विवेक, प्रकाश गर्ग, रीना त्यागी व अमृता सिंह के साथ उनके सहयोगी कुलदीप सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments