Breaking

मंगलवार, 19 मार्च 2024

सौरभ रामा बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सौरभ यादव रामा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल द्वारा लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव  नामित किया गया। छात्र राजनीति में कई क्रांतिकारी आन्दोलन और कई बार केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आन्दोलन करने में जेल जाने और निरंतर समाजवादी पार्टी के प्रति समर्पित युवा नेता के कार्यों को देखते हुए छात्र सभा महानगर अध्यक्ष से लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तक के सफर तय करने पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन , महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ,ओ पी यादव ,जय भारत प्रताप , राजेश शर्मा एडवोकेट , रोहित यादव ,सोनू शर्मा आदि ने बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments