Breaking

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी का वार्षिकोत्सव कल read more .......


● संस्था की नई कार्यकारिणी की घोषणा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह होंगे आयोजन के मुख्य आकर्षण

03 फरवरी 2024, लखीमपुर। लखीमपुर। कल श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में आयोजित हो रहे श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी के वार्षिकोत्सव की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय कायस्थों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाते हुए कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दें।
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह संस्था संरक्षक एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे के आवास पर संपन्न हुई आवश्यक बैठक में संस्था के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया था कि 04 फरवरी 2024 दिन रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद संस्था पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य व दिव्य बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर ली थी। संस्था ने तैयारी के लिए अलग अलग टीम बनाकर जिम्मेदारी दी थी, जिन्हें क्रियान्वित करते हुए आज देर रात तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

बताते चलें कल गढ़ी रोड स्थित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में 11 बजे सुबह से भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, आराधना के साथ शुरू हो जाएगा। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी की मौजूदा इकाई का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है जिससे इस वार्षिकोत्सव में नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी। इसके अलावा प्रतिभा विकास समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विविध क्षेत्रों के उत्कृष्ट कायस्थ सम्मान समारोह आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments