Breaking

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिको की समस्याओं से रुबरू हुए डीएम, कारगिल योद्धा को किया सम्मानित

● डीएम ने ली सैनिक बंधु की बैठक, सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

लखीमपुर खीरी 24 फरवरी। शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक आयोजित हुई। सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने समस्याएं उठाई। डीएम ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर धनंजय प्रसाद सिंह ने बैठक का संचालन किया। 

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मौजूद भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सभी भूतपूर्व सैनिकों का राष्ट्र सेवा में अतुलनीय एवं सम्मानजनक स्थान है। सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सैनिक हमेशा अनुशासित रहता है और सैनिक सदैव सैनिक ही रहता है। पूर्व सैनिकों उनके परिवारों व वीर नारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। बैठक में सभी पूर्व सैनिक संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आए। 

● डीएम ने कारगिल योद्धा कर्नल आलोक सक्सेना को किया सम्मानित

सैनिक बंधु की बैठक के दौरान कर्नल आलोक सक्सेना (सेवानिवृत्) जो बांकेगंज निवासी है और कारगिल के योद्धा हैं, उन्हें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर शाॅल के साथ सम्मानित किया। मौके पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह एडीएम संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अन्य कारगिल योद्धाओं को कारगिल विजय दिवस पर सम्मानित किया गया था। पर कर्नल सक्सेना तब निजी कारणों  से उपस्थित नहीं हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments