Breaking

सोमवार, 23 अक्तूबर 2023

कौशांबी / बालिकाओं महिलाओं के सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग है पुलिस--एसपी बृजेश श्रीवास्तव

कौशाम्बी। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महेवाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अँधावा में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया और उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं बालिकाओं को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी दी इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा बालिकाओं महिलाओं के सुरक्षा के प्रति सजग है महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए देश के सभी क्षेत्रों में उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यक्रम लागू कर रहा है। इस मौके पर थाना अध्यक्ष महेवाघाट रजनीकांत राजपूत के द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया एवं जागरूक किया गया विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई इस अवसर पर चौकी इंचार्ज हिनौता बलराम सिंह महिला कांस्टेबल स्मिता महिला कांस्टेबल प्रतिमा महिला कांस्टेबल सुनीता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह मौजूद रहे इस कार्यक्रम में तमाम बालिकाएं एवं महिलाओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा स्कूलों-कॉलेजों और गांव-गांव कैंप लगाकर महिलाओं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्कूलों और पंडालों एवं गांव-गांव कैंप लगाकर महिला मिशन सशक्तिकरण के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098,181,1076,तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। इस दौरान महिला संबंधी हो रहे अपराधों के बारे में जागरूक किया गया बताया कि अगर किसी भी महिला व बालिका को कोई शोहदा परेशान करता है तो इन नंबरों पर इसकी जानकारी महिला पुलिस एवं संबंधित थाना पुलिस को दे सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments