Breaking

बुधवार, 18 अक्तूबर 2023

भारतीय स्टार्टअप क्वीन / 20 बरस तक बैंक में की नौकरी, 50 की उम्र में खड़ी की हजारों करोड़ की कंपनी

● 20 बरस तक बैंक में की नौकरी, 50 की उम्र में खड़ी की हजारों करोड़ की कंपनी; जानें देश की सबसे अमीर महिला सीईओ के बारे में

प्रयागराज। महिलाएं हर सेक्टर में आगे हैं। बिजनेस में उतरने वाली महिलाओं की तादाद भी अब बढ़ रही है। आज देश ही नहीं विदेशों में भी भारतीय महिलाओं की आवाज खूब गूंज रही है। ऐसी ही एक महिला है, जिसका नाम इस समय सुर्खियों में है, वो हैं फाल्गुनी नायर। फाल्गुनी नायर एक बिजनेसवुमन हैं। फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर महिला सीईओ बन गई हैं। फाल्गुनी नायर एक स्व-निर्मित महिला अरबपति हैं। उन्हें यह पद किसी विरासत में मिली कंपनी या मां-बाप के पैसे से नहीं मिला, बल्कि उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई। फाल्गुनी नायर को भारतीय स्टार्टअप्स की क्वीन कहा जाता है। वह नायका ब्रांड की संस्थापक हैं।
जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्मी फाल्गुनी एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। फाल्गुनी नायर ने एएफ फर्ग्यूसन कंपनी में प्रबंधन सलाहकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। वो सन् 1993 में कोटक महिंद्रा समूह में शामिल हुईं और 20 वर्षों तक वहां नौकरी की। वह 2005 में कंपनी की प्रबंध निदेशक बनीं और 2012 तक इस पद पर रहीं। नौकरी करते हुए उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया।एमबीए के दौरान ही उन्हें अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार आया। 50 साल की उम्र में फाल्गुनी ने अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी और 2012 में नायक की शुरुआत की। नायक संस्कृत शब्द 'नायिका' से प्रेरित है। इसका मतलब है मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस फाल्गुनी नायर ने 2012 में ब्यूटी-वेलनेस उत्पाद बेचने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया। फाल्गुनी नायर की पहल को पहले दिन से ही कामयाबी मिली।
उनकी कंपनी जल्द ही फैशन उत्पादों के मंच के रूप में एक लोकप्रिय कंपनी बन गई। 2014 में, सिकोइया कैपिटल इंडिया ने नायक में एक मिलियन डॉलर का निवेश किया। इसके बाद कई निवेशकों ने कंपनी में पैसा लगाया।नायर वर्तमान में भारत की सबसे अमीर महिला सीईओ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 21,600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस हीरो में फाल्गुनी नायर 1600 से ज्यादा लोगों की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments