Breaking

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

भाजपा महिला मोर्चा नोएडा महानगर में आगामी कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक आयोजित

नोएडा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश वर्षा कौशिक के मार्ग दर्शन में आज नोएडा महानगर मे आगामी  कार्यक्रम  की रूपरेखा पर बैठक एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय  महामंत्री रमा गुप्ता ,क्षेत्रीय सदस्य कादम्बरी, हापुड़ की जिला अध्यक्षा पायल गुप्ता, गाजियाबाद महानगर अध्यक्षा पूनम कौशिक, बुलंदशहर जिला अध्यक्षा शशि शर्मा, गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष रजनी तोमर की गरिमामई उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीमती वर्षा कौशिक ने 2024 को मद्देनजर रखते हुए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने में मिडिया और सोशल मीडिया की भूमिका क्या होगी से सभी को अवगत कराया,साथ ही आने वाले कार्यक्रमो को ज़मीनी स्तर तक कैसे पहुंचाना है इस विषय पर    विस्तार से सभी को जानकारी दी। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश में नोएडा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती शारदा चतुर्वेदी की टीम की उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में भाजपा, नोएडा महानगर महिला मोर्चा महामंत्री मधु मेहरा एवम् शिवानी शरद के साथ ममता तिवारी, रेनू बाला शर्मा, शारदा सिंघल,मंजू शर्मा, शारदा पुष्प, नीलम  गुप्ता, मिडिया प्रभारी नीता वाजपेई की गरिमामई उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments